| | भारतीय ज्ञान परंपरा में नीतिशास्त्र भारतीय दार्शनिक और सामाजिक विचारधारा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो नैतिकता, राजनीति, समाज और व्यक्तिगत आचरण के सिद्धांतों का अध्ययन और प्रस्तुति करता है। यह शास्त्र सदियों से भारतीय समाज में नैतिकता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। नीतिशास्त्र वह शास्त्र है जिसमें मनुष्य के कर्तव्य और अकर्तव्य का विचार किया जाना, नैतिकता के माप-दण्ड का निर्धारण करने के साथ ही नीतिशास्त्र को नैतिक दर्शन भी कहा जाता है। नीति का अर्थ सही मार्ग की ओर ले जाना है, नीति का सही रूप में पालन करने से व्यक्ति एवं समाज दोनों का कल्याण होता है। प्राचीन नीतिशास्त्र के प्रमुख ग्रंथों में [[Vidura Niti (विदुर नीति)|विदुर नीति]], चाणक्य नीति, [[Panchatantra (पंचतंत्र)|पंचतंत्र]] और [[Hitopadesha (हितोपदेश)|हितोपदेश]] शामिल हैं। इन ग्रंथों ने समाज को नैतिकता, [[Dharma (धर्मः)|धर्म]], और न्याय के सिद्धांतों के आधार पर सही आचरण और निर्णय लेने का मार्ग दिखाया है। नीति शास्त्र का उल्लेख वेदों, उपनिषदों, महाभारत, रामायण, मनुस्मृति, अर्थशास्त्र आदि ग्रंथों में मिलता है। | | भारतीय ज्ञान परंपरा में नीतिशास्त्र भारतीय दार्शनिक और सामाजिक विचारधारा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो नैतिकता, राजनीति, समाज और व्यक्तिगत आचरण के सिद्धांतों का अध्ययन और प्रस्तुति करता है। यह शास्त्र सदियों से भारतीय समाज में नैतिकता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। नीतिशास्त्र वह शास्त्र है जिसमें मनुष्य के कर्तव्य और अकर्तव्य का विचार किया जाना, नैतिकता के माप-दण्ड का निर्धारण करने के साथ ही नीतिशास्त्र को नैतिक दर्शन भी कहा जाता है। नीति का अर्थ सही मार्ग की ओर ले जाना है, नीति का सही रूप में पालन करने से व्यक्ति एवं समाज दोनों का कल्याण होता है। प्राचीन नीतिशास्त्र के प्रमुख ग्रंथों में [[Vidura Niti (विदुर नीति)|विदुर नीति]], चाणक्य नीति, [[Panchatantra (पंचतंत्र)|पंचतंत्र]] और [[Hitopadesha (हितोपदेश)|हितोपदेश]] शामिल हैं। इन ग्रंथों ने समाज को नैतिकता, [[Dharma (धर्मः)|धर्म]], और न्याय के सिद्धांतों के आधार पर सही आचरण और निर्णय लेने का मार्ग दिखाया है। नीति शास्त्र का उल्लेख वेदों, उपनिषदों, महाभारत, रामायण, मनुस्मृति, अर्थशास्त्र आदि ग्रंथों में मिलता है। |