'''व्रत कथा :-'''जब पृथ्वी पर अत्याचार अधिक होने लगे और पृथ्वी इन अत्याचारों को सहन ना कर सकी, तब वह गाय के रूप में देवताओं - मुनिओं के साथ ब्रह्माजी के समक्ष पहुंची। ब्रह्माजी ने जब पृथ्वी का दुःख सुना तो वे पृथ्वी व देवगणों सहित क्षीर सागर के तट पर पहुंचकर विष्णगुजी का गुणगान करने लगे। अपने भक्तों की करुण पुकार को सुनकर भगवान विष्णु पूर्व दिशा से अपने तेज को चमकाते. हुए प्रकट हुए। भगवान विष्णु को सभी देवताओं और मुनियों ने दण्डवत् प्रणाम किया, तब भगवान विष्णु ने उनका दुःख पछा तो ब्रह्माजी कहने लगे कि आप तो अन्तर्यामी हो, सबके घट-घट को जानने वाले हो, आपसे कोई बात छिपी नहीं है। हे भगवान! पृथ्वी रावण आदि राक्षसों के अत्याचार से बहुत दु:खी है। वह इस दु:ख को सह नहीं सकती। आप दयामयी हैं। आपसे प्रार्थना है कि पृथ्वी का भी कष्ट दूर करें। तब विष्णु भगवान बोले, इस समय पृथ्वी पर राजा दशरथ (जो पहले जन्म में कश्यपजी थे, उनकी तपर्या से प्रसन्न होकर मैने उनका पुत्र हीना स्वीकार कर लिया था। मैं अयोध्या के राजा के यहां पुत्र रूप में चार अंशों में माता कौशल्या सुमित्रा व केकैयी के गर्भ से जन्म लूंगा, तब अपना कार्य सिद्ध करूंगा। इन्हीं भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के दिन राम के रूप में अयोध्या में राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। उन्हीं की थाद में आज तक रामनवमी का पर्वमनाया जाता है और जब तक सृष्टि रहेगी यह पर्व मनाया जाता रहेगा। | '''व्रत कथा :-'''जब पृथ्वी पर अत्याचार अधिक होने लगे और पृथ्वी इन अत्याचारों को सहन ना कर सकी, तब वह गाय के रूप में देवताओं - मुनिओं के साथ ब्रह्माजी के समक्ष पहुंची। ब्रह्माजी ने जब पृथ्वी का दुःख सुना तो वे पृथ्वी व देवगणों सहित क्षीर सागर के तट पर पहुंचकर विष्णगुजी का गुणगान करने लगे। अपने भक्तों की करुण पुकार को सुनकर भगवान विष्णु पूर्व दिशा से अपने तेज को चमकाते. हुए प्रकट हुए। भगवान विष्णु को सभी देवताओं और मुनियों ने दण्डवत् प्रणाम किया, तब भगवान विष्णु ने उनका दुःख पछा तो ब्रह्माजी कहने लगे कि आप तो अन्तर्यामी हो, सबके घट-घट को जानने वाले हो, आपसे कोई बात छिपी नहीं है। हे भगवान! पृथ्वी रावण आदि राक्षसों के अत्याचार से बहुत दु:खी है। वह इस दु:ख को सह नहीं सकती। आप दयामयी हैं। आपसे प्रार्थना है कि पृथ्वी का भी कष्ट दूर करें। तब विष्णु भगवान बोले, इस समय पृथ्वी पर राजा दशरथ (जो पहले जन्म में कश्यपजी थे, उनकी तपर्या से प्रसन्न होकर मैने उनका पुत्र हीना स्वीकार कर लिया था। मैं अयोध्या के राजा के यहां पुत्र रूप में चार अंशों में माता कौशल्या सुमित्रा व केकैयी के गर्भ से जन्म लूंगा, तब अपना कार्य सिद्ध करूंगा। इन्हीं भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के दिन राम के रूप में अयोध्या में राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। उन्हीं की थाद में आज तक रामनवमी का पर्वमनाया जाता है और जब तक सृष्टि रहेगी यह पर्व मनाया जाता रहेगा। |