Difference between revisions of "Puja And Yoga (पूजा एवं योग)"

From Dharmawiki
Jump to navigation Jump to search
(नया पृष्ठ निर्माण)
(No difference)

Revision as of 14:07, 4 April 2023

भारतीय मान्यता के अनुसार वेद सृष्टिक्रम की प्रथम वाणी है। फलतः भारतीय संस्कृति का मूल ग्रन्थ वेद सिद्ध होता है। पाश्चात्य विचारकों ने ऐतिहासिक दृष्टि अपनाते हुये वेद को विश्व का आदि ग्रन्थ सिद्ध किया।

परिचय

अपने पूज्य आराध्य के गुणों में अनुराग करना, उन जैसे गुणों की प्राप्ति की उपासना करना, उनके स्तोत्र का पाठ करना, पदार्थ समर्पण करना, नृत्य, गायन, मंत्रोच्चारण आदि से उनकी भक्ति करना ही पूजा है। भजन और यजन के सम्मिलित रूपको पूजा कह सकते हैं क्योंकि भक्ति भाव रूप होती है और यज्ञ क्रियात्मक होता है। यही भाव और क्रिया का सम्मिलित रूप ही पूजा है। अथवा जहां पर आत्मिक गुणों को उन्नत और आत्मा को पवित्र करने की क्रियाऐं की जायें वह पूजा है।[1]

भाव पूजा एवं द्रव्य पूजा के भेद से पूजा के दो प्रकार होते हैं-

  1. भाव पूजा- आराध्यदेव का स्मरण, स्तुतिपाठ, स्तोत्रपाठ या उनके गुणों की प्रशंसा आदि करना भावपूजा कहलाती है।
  2. द्रव्य पूजा- देव-विग्रह, इष्टदेव आदि को गन्धपुष्पादि रूप द्रव्यों को समर्पित करना, प्रणाम, नमस्कार, प्रदक्षिणाऐं करना आदिरूप शरीर और वाणी की जो क्रियायें की जाती हैं वे सब द्रव्यपूजा के अन्तर्गत आती है।

परिभाषा

पूजा शब्द की व्युत्पत्ति निम्न प्रकार से की जा सकती है। पूजा शब्द पुञ् धातु से पवित्र करने अर्थ में प्रयोग किया जाता है-

पूतं जायते एतया इति पूजा।

भावार्थ- जिससे पवित्र हुआ जाये, जो आत्मा को पवित्र करे, दुर्विचारों को दूर करे तथा पापकर्मों से बचाकर जो पुण्य कर्मों या शुभ क्रियाओं में लगाये वह पूजा है।

पूजा के प्रकार

पूजा आध्यात्मिक विकास में मदद करती है। पूजा भक्त द्वारा भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति की अभिव्यक्ति है, उनके प्रति अत्यधिक श्रद्धा, सचेतन संवाद, आदि।

पूजा प्रार्थना, स्तुतिपाठ, कीर्तन, जप, ध्यान आदि के रूपमें हो सकती है।

पूजा व्यक्ति की वृद्धि और विकास के अनुसार विभिन्न रूपों में होती है।

प्रकृति पूजा-

वीर पूजा-

नायक पूजा-

महान व्यक्तियों की पूजा-

पितृ पूजा-

जैसे-जैसे मनुष्य विकसित होता है वह एक अवस्था से दूसरी अवस्था में जाता है। निचली अवस्थायें अपने आप वहीं छूट जाती हैं एवं उच्च स्तर पर पहुंचते-पहुंचते लय अर्थात् समाधि की स्थिति को प्राप्त होता है। जैसा की श्री गीता जी में कहा गया है-

कोई भी भक्त जिस किसी रूपकी श्रद्धा से पूजा करना चाहता है- उसी विश्वास को में दृढ और अचल बना देता हूँ।(गीता ८/२१)

पूजा विधान का महत्व

सनातन धर्म में पूजाविधान को प्रवृत्ति और निवृत्ति मूलक एक-लक्ष्य केन्द्रित धर्म माना है। वहां प्रवृत्ति मूलक और निवृत्ति मूलक दोनों मार्गों का एक ही लक्ष्य है - मुक्ति। संसार से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करना।

पूजा

स्तोत्र

जप

किसी भी देवी या देवता का गुणगान और महिमा का वर्णन किया जाता है। स्त्रोत का जाप करने से अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है और दिव्य शब्दों के चयन से हम उस देवता को प्राप्त कर लेते हैं और इसे किसी भी राग में गाया जा सकता है। स्त्रोत के शब्दों का चयन ही महत्वपूर्ण होता है और ये गीतात्मक होता है।

मन का अन्तर्मुखी भाव होते-होते ध्यान की प्रगाढ अवस्था आ जाती है। और अन्त में ध्याता ध्यान तथा ध्येय एक हो जाते हैं, त्रिपुटी समाप्त हो जाती है, और साधक साध्य को प्राप्त कर लेता है। योग साधना के अनुसार ध्यान के बाद समाधि अवस्था का प्रादुर्भाव हो जाता है। समाधि में भी पहले सविकल्प समाधि फिर धीरे-धीरे निर्विकल्प समाधि आ जाती है।


ध्यान

मन्त्र को केवल शब्दों का समूह समझना उनके प्रभाव को कम करके आंकना है। मन्त्र तो शक्तिशाली लयबद्ध शब्दों की तरंगे हैं जो बहुत ही चमत्कारिक रूप से कार्य करती हैं। ये तरंगे भटकते हुए मन को केंद्र बिंदु में रखती हैं। शब्दों का संयोजन भी साधारण नहीं होता है, इन्हे ऋषि मुनियों के द्वारा वर्षों की साधना के बाद लिखा गया है। मन्त्रों के जाप से आस पास का वातावरण शांत और भक्तिमय हो जाता है जो सकारात्मक ऊर्जा को एकत्रिक करके मन को शांत करता है। मन के शांत होते ही आधी से ज्यादा समस्याएं स्वतः ही शांत हो जाती हैं। मंत्र किसी देवी और देवता का ख़ास मन्त्र होता है जिसे एक छंद में रखा जाता है।

लय

मन्त्र के जाप से एक तरंग का निर्माण होता है जो की सम्पूर्ण वायुमंडल में व्याप्त हो जाता है और छिपी हुयी शक्तियों को जाग्रत कर लाभ प्रदान करता है।

पूजा के विविध प्रकार

पूजा के मुख्य रूप से दो प्रकार का बताया गया है।

  1. पंचोपचार पूजन- गन्ध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य।
  2. दस उपचार- पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, गन्ध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य।
  3. षोडश उपचार पूजन- पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन, ताम्बूल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार।
  4. द्वात्रिंशोपचार-
  5. चतुष्षष्ट्युपचार-
  6. एकशताधिकद्वात्रिंशोपचार-

मानस पूजा को शास्त्रों में सबसे शक्तिशाली पूजा माना गया है।

उद्धरण॥ References

  1. धन्य कुमार जैन, प्राकृतिक अपभ्रंश एवं सांस्कृतिक वांग्मय में जैन पूजा विधि विधान का तुलनात्मक अध्ययन, सन् २०१५, बिहारः बडासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (पृ० २५)