Changes

Jump to navigation Jump to search
नया पृष्ठ निर्माण (ज्योतिष और वृक्ष)
भारतभूमि प्रकृति एवं जीवन के प्रति सद्भाव एवं श्रद्धा पर केन्द्रित मानव जीवन का मुख्य केन्द्रबिन्दु रही है। हमारी संस्कृतिमें स्थित स्नेह एवं श्रद्धा ने मानवमात्र में प्रकृति के साथ सहभागिता एवं अंतरंगता का भाव सजा रखा है। हमारे शास्त्रों में मनुष्य की वृक्षों के साथ अंतरंगता एवं वनों पर निर्भरता का विस्तृत विवरण प्राप्त होता है। हमारे मनीषियों ने अपनी गहरी सूझ-बूझ तथा अनुभव के आधार पर मानव जीवन, खगोल पिण्डों तथा पेड-पौधों के बीच के परस्पर संबन्धों का वर्णन किया है।

==परिचय==
पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाये रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। ज्योतिषशास्त्र में वृक्षों को देवताओं और ग्रहों के निमित्त लगाकर उनसे शुभफल प्राप्त किये जाने का उल्लेख प्राप्त होता है। शास्त्रों में एक वृक्ष सौ पुत्रों से भी बढकर बताया है क्योंकि वृक्ष जीवन पर्यन्त अपने पालक को समान एवं निःस्वार्थ भाव से लाभ पहुँचाता रहता है।
==शुभ मुहूर्त में वृक्षारोपण==
===ग्रह शान्ति एवं वृक्ष===
ग्रहशान्ति के यज्ञीय कार्यों में सही पहचान के अभाव में अधिकतर लोगों को सही वनस्पति नहीं प्राप्त हो पाती, इसलिये नवग्रह वृक्षों को धार्मिक स्थलों के पास रोपित करना चाहिये जिससे यज्ञ कार्य के लिये लोगों को शुद्ध सामग्री मिल सके।

अर्चन-पूजन के लिये इन वृक्ष वनस्पतियों के सम्पर्क में आने पर भी ग्रहों के कुप्रभावों की शान्ति होती है अतः ग्रह शान्ति से वृक्षों का संबंध होने से वृक्षारोपण का महत्व और बढ जाता है।
===हवन समिधा एवं वृक्ष===
यज्ञ द्वारा ग्रह शान्ति के उपाय में हर ग्रह के लिये अलग-अलग विशिष्ट वनस्पति की समिधा(हवन काष्ठ) प्रयोग की जाती है, जैसा कि निम्न श्लोक में वर्णित है-

अर्कःपलाशःखदिरश्चापामार्गोऽथ पिप्पलः। औडमबरः शमी दूर्वा कुशश्च समिधः क्रमात् ॥(गरुड पुराण)

अर्थात् अर्क, पलाश, खदिर, अपामार्ग, पीपल, गूलर, शमी, दूब और कुश क्रमशः नवग्रहों की समिधायें हैं।
===दान हेतु वृक्ष===
==नक्षत्र वन==
नक्षत्र वृक्षों का वर्णन नारदसंहिता, शारदातिलक, विद्यार्णवतन्त्र, नारदपुराण, मन्त्रमहार्णव और राजनिघण्टु आदि ग्रन्थों में विस्तार से किया गया है। बृहत्सुश्रुत व नारायणार्नव नामक ग्रन्थों में भी नक्षत्र वृक्षों का विस्तार से वर्णन किये जाने का संकेत राजनिघण्टु में प्राप्त होता है।
===ज्योतिषीय महत्व===
'''नारद पुराण के अनुसार-''' जिस नक्षत्र में शनि विद्यमान हो उस समय उस नक्षत्र संबंधी वृक्ष का यत्नपूर्वक स्थापन, संवर्धन एवं पूजन करना चाहिये।

'''नारद संहिता के अनुसार-''' सुख शान्ति के लिये अपने जन्म नक्षत्र सबंधी वृक्ष की पूजा करनी चाहिये।
{| class="wikitable"
|+नक्षत्र वन
!क्रम सं०
!नक्षत्र
!वृक्ष का हिन्दी नाम
!वृक्ष का वैज्ञानिक नाम
|-
|1
|अश्विनी
|आंवला
|Emblica officinalis
|-
|2
|भरणी
|यमक(युग्म वृक्ष)
|Ficus spp.
|-
|3
|कृत्तिका
|उदुम्बर(गूलर)
|Ficus glomerata
|-
|4
|रोहिणी
|जम्बु(जामुन)
|Syzygium cumini
|-
|5
|मृगशिरा
|खदिर(खैर)
|Acacia catechu
|-
|6
|आर्द्रा
|कृष्णप्लक्ष(पाकड)
|Ficus infectoria
|-
|7
|पुनर्वसु
|वंश(बांस)
|Dendrocalamus/Bambusa spp
|-
|8
|पुष्य
|पिप्पल(पीपल)
|Ficus religiosa
|-
|9
|आश्लेषा
|नाग(नागकेसर)
|Mesua ferrea
|-
|10
|मघा
|वट(बरगद)
|Ficus bengalensis
|-
|11
|पूर्वाफाल्गुनी
|पलाश
|Butea monosperma
|-
|12
|उत्तराफाल्गुनी
|अक्ष(रुद्राक्ष)
|Elaeocarpus gantirus
|-
|13
|हस्त
|अरिष्ट(रीठा)
|Sapindus mukorrossi
|-
|14
|चित्रा
|श्रीवृक्ष(बेल)
|Aegle marmelos
|-
|15
|स्वाती
|अर्जुन
|Terminelia arjuna
|-
|16
|विशाखा
|विकंकत
|Flacourtia indica
|-
|17
|अनुराधा
|बकुल(मॉल श्री)
|Mimusops elengi
|-
|18
|ज्येष्ठा
|विष्टि(चीड)
|Pinus roxburghii
|-
|19
|मूल
|सर्ज्ज(साल)
|Shorea robusta
|-
|20
|पूर्वाषाढा
|वंजुल(अशोक)
|Saraca indica
|-
|21
|उत्तराषाढा
|पनस(कटहल)
|Artocarpus heterophyllus
|-
|22
|श्रवण
|अर्क(अकवन)
|Calotropis procera
|-
|23
|धनिष्ठा
|शमी
|Prosopis spicigera
|-
|24
|शतभिषा
|कदम्ब
|Anthocephlus cadamba
|-
|25
|पूर्वाभाद्रपदा
|आम
|Magnifera indica
|-
|26
|उत्तराभाद्रपदा
|पिचुमन्द(नीम)
|Azadirachta indica
|-
|27
|रेवती
|मधु(महुआ)
|Madhuca indica
|}
==नवग्रह और वृक्ष==
पृथ्वी से आकाश की ओर देखने पर आसमान में स्थिर दिखने वाले पिण्डों/छायाओं को, नक्षत्र और स्थिति बदलते रहने वाले पिण्डों/छायाओं को ग्रह कहते हैं। ग्रह का अर्थ है पकडना। सम्भवतः अन्तरिक्ष से आने वाले प्रवाहों को पृथ्वी पर पहुँचने से पहले ये पिण्ड और छायायें उन्हैं टी०वी० के अन्टीना की तरह आकर्षित कर पकड लेती हैं और पृथ्वी के जीवधारियों के जीवन को प्रभावित करती हैं।
{| class="wikitable"
|+नवग्रह वन
!क्रम सं०
!ग्रह नाम
!वृक्ष का हिन्दी नाम
!वृक्ष का वैज्ञानिक नाम
|-
|1
|सूर्य
|श्वेत अर्क(सफेद मदार)
|Calotropis
|-
|2
|चन्द्रमा
|पलाश(ढाक)
|Butea monosperma
|-
|3
|मंगल
|खदिर(खैर)
|Acacia catechu
|-
|4
|बुध
|अपामार्ग(चिचिडा)
|Achyranthus Aspera
|-
|5
|बृहस्पति
|अश्वत्थ(पीपल)
|Ficus Religiosa
|-
|6
|शुक्र
|उदुम्बर(गूलर)
|Ficus Racemosa
|-
|7
|शनि
|शमी(छ्योकर)
|Prosopis Cenneraria
|-
|8
|राहु
|दूर्बा(दूब)
|Cynodon Dactylon
|-
|9
|केतु
|कुशा(दर्भ)
|Imperata cylindrica
|}'''आक(मदार)- ढाक(पलास)-खदिर(खैर)-अपामार्ग(चिचिडा)-पिप्पल(पीपल)-औडम्बर(गूलर)-शमी(छ्योकर)-दूर्वा(दूब)-कुशा(दर्भ)।'''
==राशि एवं वृक्ष==
{| class="wikitable"
|+राशि वृक्ष
!क्रम सं०
!राशि का नाम
!वृक्ष का हिन्दी नाम
!वृक्ष का वैज्ञानिक नाम
|-
|1
|मेष(Arise)
|रक्तचंदन
|Peterocarpus santalinus
|-
|2
|वृष(Taurus)
|धतवन्
|Alstonia scholaris
|-
|3
|मिथुन(Gemini)
|कटहल
|Artocarpus heterophyllus
|-
|4
|कर्क(Cancer)
|पलास
|Butea manosperma
|-
|5
|सिंह(Leo)
|वादल
|Stereospermum chelenoides
|-
|6
|कन्या(Virgo)
|आम
|Mangifera indica
|-
|7
|तुला(Libra)
|मॉलश्री
|Mimusops elengi
|-
|8
|वृश्चिक(Scorpio)
|खैर
|Acacia catechu
|-
|9
|धनु(Sagittarius)
|पीपल
|Ficus religiosa
|-
|10
|मकर(Capricornus)
|कालाशीसम
|Dalbergia latifolia
|-
|11
|कुम्भ(Aquarius)
|शमी
|Prosopis spicigera
|-
|12
|मीन(Pisces)
|बरगद
|Ficus bengalensis
|}
==औषधि वन==
प्रायः नक्षत्र, ग्रह या राशि वन तो यहाँ-वहाँ प्रयत्न करने पर उपलब्ध हो जाते हैं किन्तु औषधि वन नहीं देखे जाते हैं। वर्तमान समय में सामान्य जनमानस को औषधि संबंधि जानकारी नहीं रहने के कारण अपने आस-पास उपलब्ध जडी-बूटियों के संबर्द्धन की भावना भी नहीं हो पाती है। जन मानस को औषधीय पौधों के संबंध में अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी पहचान के उद्देश्य से औषधिवन की स्थापना करनी चाहिये। इन्हैं वृक्ष प्रकृति के अनुरूप स्थलीय एवं जलीय भागों में विभक्त कर लगाना चाहिये। वृक्ष स्थापना के अनन्तर पौधे का नाम, वानस्पतिक नाम एवं किन-किन बीमारियों में उनका उपयोग होता है, ये उद्धरित होने से यहां से जानकारी प्राप्त कर अधिकाधिक लोग इसका लाभ उठा पायेंगे। वर्तमान के अतिवैज्ञानिक युग में भी अतिगम्भीर बीमारियों के उपचार हेतु औषधि युक्त पौधों की प्रासंगिकता एलोपैथी की तुलना में कुछ कम नहीं हैं। यदि आवश्यकता है तो सिर्फ एक जानकार व्यक्ति की जिन्हैं इन पौधों के द्वारा होने वाअले उपचार की अच्छी जानकारी हो।
===वास्तु शास्त्र में वृक्षों का महत्व===
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रतिकूल वृक्षों को यदि ग्रह अनुकूलता हेतु अज्ञानतावश लगा देते हैं तो उन वृक्षों के द्वारा उत्पन्न होने वाला नकारात्मक प्रभाव
==पर्यावरणीय महत्व==
प्रत्येक वृक्ष के अपने अलग-अलग सूक्ष्म पर्यावरणीय प्रभाव होते हैं।किन्तु अकेले में ये एकांगी व अधूरे होते हैं। सभी नक्षत्र वन, नवग्रह वन या राशि वनों के वृक्षों को एक साथ लगाने से इनके सूक्ष्म प्रभावों में संतुलन स्थापित रहता है, जो कि हर किसी के लिये लाभकारी होता है। अतः पर्यावरण में कल्याणकारी सन्तुलन स्थापित करने के लिये समस्त ग्रह, राशि एवं नक्षत्र संबन्धित वृक्षों को एक साथ स्थापित करना चाहिये।
===वृक्षों से लाभ===
====वृक्षायुर्वेद====
====वृक्षारोपण का महत्व====
====प्रदूषण रोधक वृक्ष और औषधियाँ====
==सन्दर्भ==
746

edits

Navigation menu