Mukhya Upanishads (मुख्य उपनिषद्)

From Dharmawiki
Revision as of 12:48, 12 February 2024 by AnuragV (talk | contribs) (सुधार जारि)
Jump to navigation Jump to search

उपनिषद का शाब्दिक अर्थ है श्रद्धायुक्त गुरु के चरणों में बैठना (उप+नि+षद्)।  उपनिषद् वेदों के अंतिम भाग होने से इन्हैं वेदान्त भी कहा जाता है। उपनिषदों की संख्या के बारे में कई तर्क हैं लेकिन सर्वसंमत 108 या 111 उपनिषद मानी गई है। जिनमें 13 प्रमुख उपनिषद हैं।

परिचय

मुख्य उपनिषद इस प्रकार हैं –

ईशावास्योपनिषद्

शुक्ल यजुर्वेद संहिता का अंतिम चालीसवां अध्याय। इसमें केवल 18 मंत्र हैं। इसको प्रारम्भिक शब्द ईश पर से ईशावास्योपनिषद् कहते हैं। इसका दूसरा नाम वाजसनेयी संहिता या मंत्रोपनिषद् भी कहते हैं। दर्शन के परम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये ज्ञानोपार्जन के साथ-साथ कर्म करने के भी आवश्यकता है, इस विषय का प्रतिपादन ईश में है। यही मत ज्ञान-कर्म समुच्चय वाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ है। वस्तुतः भारतीय दर्शन में इसी विचार का प्राधान्य है।

ईशावास्य उपनिषद में त्याग की भावना तथा इसके अनुकूल ईश्वर की हर वस्तु में उपस्थित यह निश्चित हो जाता है।  इसके उपरांत इस उपनिषद् में कर्म का चिंतन भी हुआ है। ईश्वर दर्शन के साथ मोह से युक्त होना तथा विद्या और अविद्या दोनों का भी वर्णन इस उपनिषद् में हुआ है।

केनोपनिषद्

केन उपनिषद् में ब्रह्म की महिमा का वर्णन है। ब्रह्म का ध्यान हमारी ज्ञानेन्द्रियों द्वारा नहीं हो सकता । ऐसा इस उपनिषद् में कहा गया है। इस उपनिषद् की एक मान्यता है कि ब्रह्म ही सर्वव्यापी एक मात्र तत्व है। केनोपनिषद् के चार खण्ड हैं जिसमें से प्रथम दो पद्य हैं और अंतिम दो गद्य हैं। इस उपनिषद् पर शंकराचार्यजी ने दो भाष्य की रचना की है; (१) पद भाष्य और (२) वाक्य भाष्य । केनोपनिषद् भी ईशावास्योपनिषद् के समान उपनिषद् है। इस उपनिषद् में तर्क की परंपरा, अनुभव की समझ और नम्रता आदि गुणों का वर्णन किया गया है। इस उपनिषद् में यक्ष की कथा का वर्णन किया गया है।

कठोपनिषद्

यह उपनिषद् कृष्ण यजुर्वेद की कठ शाखा का है। इस उपनिषद् में यम और नचिकेता संवाद के द्वारा ब्रह्मविद्या का आकलन हुआ है। भगवद्गीता के अनेक मंत्रों पर इस उपनिषद् की छाप है। इस उपनिषद् में दो अध्याय हैं, दोनों अध्यायों की तीन-तीन शाखाएँ हैं। भगवद्गीता के अश्वत्थ रूप का जो रूपक दिखता है। वह इस उपनिषद् का मूल है, इस उपनिषद् में आत्मा का वर्णन हुआ है। वह भगवद्गीता के दूसरे अध्याय में निरूपित है। कठोपनिषद् में ही यम-नचिकेता का दिव्य संवाद प्रस्तुत हुआ है, जिसमें आत्मविद्या के सामने लोक-परलोक की संपत्ति का नचिकेता द्वारा तिरस्कार तथा आत्मविद्या का महत्व बतलाया गया है। इसी अध्याय की द्वितीय वल्ली मेम श्रेय (विद्या) और प्रेय (अविद्या) का विवेक बताया गया है। कठोपनिषद् में लिखा गया है, श्रेयश्च प्रेयश्च मनुष्यमेतस्तौ सम्परीत्य विविनक्तिधीरः।

छान्दोग्योपनिषद्

बृहदारण्यक उपनिषद्

प्रश्नोपनिषद्

मुंडक उपनिषद्

मांण्डूक्य उपनिषद्

तैत्तिरीय उपनिषद्

ऐतरेय उपनिषद्

श्वेताश्वतर उपनिषद्

महाणारायणोपनिषद्

उपनिषद् में प्रमुख विचार

आत्मा विषयक मत

भगवद् एवं उपनिषद् के विचार

उपनिषदों का दर्शन एवं स्वरूप  

निष्कर्ष

उद्धरण