Difference between revisions of "Form of an Ideal Society (आदर्श समाज का स्वरूप)"

From Dharmawiki
Jump to navigation Jump to search
m
m
Line 22: Line 22:
  
 
[[Category:Bhartiya Jeevan Pratiman (भारतीय जीवन (प्रतिमान)]]
 
[[Category:Bhartiya Jeevan Pratiman (भारतीय जीवन (प्रतिमान)]]
 +
[[Category:Bhartiya Jeevan Pratiman (भारतीय जीवन प्रतिमान)]]

Revision as of 01:53, 17 March 2019

Template:Cleanup reorganize Dharmawiki Page

क) समाज में धर्म के जानकार और मार्गदर्शकों का प्रमाण भिन्न स्वभाव विशिष्टताओं के लोगों में लगभग २ % से अधिक का होगा| % कम होनेपर भी इनकी समाज में प्रतिष्ठा होगी| इनकी संख्या बढ़ने का वातावरण होगा| ख) स्वभाव के अनुसार काम का समीकरण २० % लोगों में दिखाई देगा| इनकी संख्या बढ़ने का वातावरण होगा| ग) २० % जनसंख्या संयुक्त परिवारों के सदस्यों की होगी| यह संख्या बढ़ने का वातावरण होगा| घ) ६०-६५ % उद्योग कौटुम्बिक उद्योग होंगे| यह संख्या बढ़ने का वातावरण होगा| च) देश के हर विद्यालय में भारतीय शिक्षा ही प्रतिष्ठित होगी| नि:शुल्क होगी| शिक्षकाधिष्ठित होगी| शासन की भूमिका सहायक, समर्थक और संरक्षक की होगी| शिक्षा का माध्यम भारतीय भाषाएँ होंगी| १०-१२ % लोग संस्कृत में धाराप्रवाह संभाषण करने की सामर्थ्य रखनेवाले होंगे| ५-७ % शास्त्रों के अच्छे जानकर होंगे| यह प्रमाण बढ़ने का वातावरण होगा| छ) २० % माताएँ ‘माता प्रथमो गुरू:’ के अनुसार व्यवहार कर रही होंगी| यह संख्या बढ़ने का वातावरण रहेगा| २०% पिता भी पिता द्वितियो गुरु: की भूमिका का निर्वहन करा रहे होंगे| ऐसे पिताओं की भी संख्या बढ़ने का वातावरण होगा| ज) भारतीय दृष्टि से स्वाध्याय करनेवाले लोगों की संख्या कुल आबादी के २० % होगी| यह प्रमाण बढ़ने का वातावरण होगा| झ) ग्रामाधारित, गोआधारित और कौटुम्बिक उद्योग आधारित अर्थव्यवस्था का प्रमाण ३०-४० % होगा| प) सामाजिक संबंधों में कौटुम्बिक भावना का प्रमाण ४० % होगा| यह प्रमाण बढ़ने का वातावरण होगा| फ) मालिकों का समाज होगा| ८०-८५ % लोग मालिक होंगे| नौकर बनना हीनता का लक्षण माना जाएगा| ब) २० % लोगों में दान की, अर्पण/समर्पण की मानसिकता होगी| यह प्रमाण बढ़ने का वातावरण होगा| भ) परिवारों के साथ ही सुधारित आश्रम व्यवस्था को समाज का समर्थन, स्वीकृति और सहायता मिलेगी| म) व्यापारी वर्ग के प्रामाणिक और दानी व्यवहार से लोगों की व्यापारियों के बारे में सोच बदलेगी| व्यापारियों के व्यवहार में लाभ और शुभ का सन्तुलन बनेगा| इसमें शुभ को प्रधानता होगी| त) सामान्य मनुष्य जो धर्म का जानकार नहीं होता उस में इस की समझ होना और उसने धर्म के अनुसार चलनेवालों का अनुसरण करना| ऐसा करनेवालों की संख्या लक्षणीय होगी| थ) जीवन की गति इष्ट गति होने की दिशा प्राप्त करेगी| द) तन्त्रज्ञान के क्षेत्र में भारतीय तन्त्रज्ञान विकास और उपयोग नीति का स्वीकार विश्व के सभी देश करेंगे| सुख और साधन में अन्तर समझनेवाला समाज विश्वभर में वृद्धि पाएगा| भारत की पहल से विश्व के सभी देश संहारक शस्त्रास्त्रों को नष्ट करेंगे| ध) भारत माता विश्वगुरु के स्थानपर विराजमान होगी| भारत परम वैभव को प्राप्त होगा|