Changes

Jump to navigation Jump to search
लेख सम्पादित किया
Line 321: Line 321:     
भारत में आधुनिक नवजागरण के प्रयत्नों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने WebofIndian Life आदि उत्कृष्ट ग्रंथों की भी रचना की।
 
भारत में आधुनिक नवजागरण के प्रयत्नों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने WebofIndian Life आदि उत्कृष्ट ग्रंथों की भी रचना की।
 +
 +
'''<u><big>सारदा</big></u>'''
 +
 +
माँ सारदा श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी थीं। अपने जीवन को वीतराग पति के अनुरूप ढालकर वे सच्चे अर्थ में उनकी सहधर्मचारिणी बनीं। परमहंस और सारदा माँ का संबंध लौकिक न होकर देहभाव से नितांत परे अलौकिक आध्यात्मिक था। श्री रामकृष्ण सारदा को माँ जगदम्बा के रूप में देखते थे और ये उन्हें जगदीश्वर समझती थीं। श्री रामकृष्ण के समाधिस्थ होने के बाद इन्होंने विवेकानन्द आदि उनके शिष्यों का पुत्रवत् पालन किया। स्वयं अपने जीवन की आध्यात्मिक साँचे में ढालकर माँ सारदा ने अपने पति के शिष्यों को भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। <blockquote>'''श्रीरामो भरत: कृष्णो भीष्मो धर्मस्तथार्जुन: । मार्कण्डेयो हरिश्चन्द्रः प्रह्लादो नारदो ध्रुवः ॥12 ॥''' </blockquote>'''<u><big>श्रीराम</big></u>'''
 +
 +
भगवान्विष्णु के सातवें अवतार के रूप में आराध्य श्री राम काजीवन औरचरित्र भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठजीवन-मूल्यों का प्रतीक है। मर्यादा-पालन का सर्वोत्तम आदर्श प्रस्तुत करने के कारण उन्हें मर्यादापुरुषोत्तम के रूपमें स्मरण किया जाता है। उन्होंने रावण की अनीतिपूर्ण राजसत्ता समाप्त कर रामराज्य के रूप में आदर्श व्यवस्था स्थापित की। श्री राम का दिव्य चरित्र सत्य,शील और सौन्दर्य से मण्डित है। भारतीय साहित्य में राम के दिव्य गुणों का आदि कवि वाल्मीकि से लेकर आजपर्यन्त अनेकानेक महर्षियों,संतों, दार्शनिकों, लेखकों और कवियों ने नानाविध वर्णन कियाहै। सूर्यवंशी राम काजन्म इक्ष्वाकु औररघुके कुलमेंहुआ था। दशरथ-पुत्र रघुकुल-तिलक राम ने भूमि को राक्षस-विहीन बनाने का संकल्प किया था। वनवास-काल में राम ने वनवासियों और वन-जातियों को संगठित एवं सुसंस्कारित कर उनकी सहायता से राक्षसों को पराजित कर लोक को निरापद बनाया। राम भारत के जन-जन के मन में बसे हुएहैं। वे भारतीय अस्मिता की पहचान,उसके हृदय का स्पन्दन और उसकी आकांक्षाओं के प्रतीक एवं केंद्र-बिन्दुहैं। भारत की चिरकालिक अभिलाषा का नाम रामराज्य है।
 +
 +
'''<u><big>भरत</big></u>'''
 +
 +
भरत नाम के पाँच प्रसिद्ध व्यक्ति हुएहैं। पहले भरत तो प्रथम मन्वन्तर के एक राजा थे जो विष्णुभक्त थे। दूसरे भरत भी योद्धा एवं राजा थे जिनके नाम पर एक मानवकुल प्रसिद्धहै। तीसरे दाशरथि राम के भाई और परम उपासक एवंभक्त-शिरोमणि,कैकेयी-सुत भरतहुएहैं। चौथे भरत चन्द्रवंशी राजा पुरु के वंश में दुष्यंत एवं शकुन्तला के पुत्र थे। इन्हीं की नवीं पीढी में कुरु हुए जिनके वंशज कौरव कहलाये। पाँचवे भरत प्रसिद्धऋषि और नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्यहुए। जिनके नाम पर हमारे देश का नाम 'भारत' पड़ा, कहा जाता है, ऐसे दो भरत प्रसिद्ध हुए हैं :एकमहायोगीऋषभदेव केसबसेबड़ेपुत्रथेऔरदूसरेदुष्यंत-शकुंतला केपुत्र।दुष्यंत-शकुन्तला केपुत्र भरत चक्रवती,परमप्रतापी,प्रजापालक, धर्मात्मा, भगवद्भक्त एवं सैकड़ों बड़े-बड़े यज्ञों के करने वाले हुएहैं। ये पुरुवंशी थे। दुष्यंत का ऋषि की पालित कन्या शकुन्तला से गांधर्व विवाह हुआ था, जिससे भरत उत्पन्न हुए। दुष्यंत के बाद वे सम्राट् हुए। उन्होंने गंगा-तट पर 55 और यमुना-तट पर 78 अश्वमेध यज्ञ किये,दिग्विजय-यात्रा की और म्लेच्छों को पराजित कर निर्जन प्रदेशों में भगादिया,देवांगनाओं का दानवों से उद्धार किया तथा पृथ्वी के एकछत्र अधिपति बने।
 +
 +
'''<u><big>कृष्ण</big></u>'''
 +
 +
भगवान्विष्णु के अष्टम्अवतार रूपमें प्रसिद्ध,वसुदेव-देवकी के जाये तथा नन्द-यशोदा के लालित-पालित पुत्र, अनेक असुरों के संहारकर्ता, गोकुलवासियों की इन्द्रकोप से रक्षा-हेतु गोवर्धन धारण करने वाले, कस के दुर्जन-राज्य का अंत कर जरासंध को सत्रह बार परास्त करने वाले, सुदामा के प्रति आत्मीयता—निर्वाह कर मित्रता का श्रेष्ठ आदर्श प्रस्थापित करने वाले, युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में अग्रपूजा का सम्मान पाकर भी यज्ञ में उपस्थित ब्राह्मणों के पैर धोने वाले और भोज के पश्चात् सबके जूठे पत्तल उठाने वाले, महाभारत युद्ध में पाण्डवों को कौरवों पर विजय दिलाने वाले, धर्म-संस्थापक एवं कर्मयोगी, भगवद्गीता काउपदेश देने वाले, अपने वंश (यदुवंश) में उपजे दोषों के कारण उसका भी विध्वंस करने वाले श्रीकृष्ण षोडष कलायुक्त पूर्णावतार रूप में परम आराध्य हैं। न केवल भागवतपुराण के अपितु महाभारत महाकाव्य के भी वास्तविक नायक वही हैं। उनके चरित को आधार बनाकर भारत की सभी भाषाओं में उत्कृष्ट भक्ति-साहित्य का निर्माण हुआहै। श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्वमथुरा में अन्धक और वृष्णि गणों का संघ था जिसके गणप्रमुख उग्रसेन श्रीकृष्ण के नाना देवक के बड़े भाई थे। कस ने इसी गणराज्य को एकतन्त्र में परिणत कर दिया था जिसे कृष्ण ने पुन: गणराज्य बनाया। कस का शवसुर जरासंध प्रतिशोध के लिए बारम्बार आक्रमण करने के पश्चात् जब विदेशियों को भी अपनी सहायता के लिए आमंत्रित करने लगा तो श्रीकृष्ण ने विदेशी कालयवन का अन्त कराने के साथ ही इस प्रवृत्ति को बढ़ने न देने के लिए अन्धक-वृष्णि गण को द्वारिका स्थानान्तरित कर दिया तथा बाद में जरासन्ध को युक्तिपूर्वक भीम के हाथों समाप्त कराया। वे अपने समय के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिज्ञ भी थे और महायोगी भी।
 +
 +
'''<u><big>भीष्म</big></u>'''
 +
 +
महाभारत कालीन श्रेष्ठ पुरुष तथा कौरव-पाण्डवों के पितामह। ये कुरुवंशी राजा शान्तनु के पुत्र थे,नाम था देवव्रत। भगवती गंगा इनकी माता थीं,इसलिए इन्हें गांगेय भी कहते हैं। ये परशुराम के शिष्य और महान् योद्धा थे। शान्तनु-सत्यवती के विवाह की बाधा को दूर करने के लिए इन्होंने आजीवन ब्रहमचारी रहने तथा सिंहासन परन बैठने की कठोर प्रतिज्ञा की थी जिसका इन्होंने सदैव दृढ़ता से पालन किया। भीषण प्रतिज्ञा के कारण ही ये भीष्म कहलाये। शस्त्र और शास्त्र दोनों विद्याओं में निष्णात भीष्म महाभारत युद्ध में कौरवों की ओर से लड़े थे और उनकी सेनाओं का सेनापतित्व भी किया था। अर्जुन के वाणोंसेबिंधा शरीर लिये भीष्मउत्तरायण होने तक शर—शय्या पर लेटे रहे और धर्मराज युधिष्ठिर को राजधर्म का उत्कृष्ट उपदेश दिया, जो महाभारत के शान्तिपर्वमें उपलब्धहै। इसमें भारतीय राजनीति,समाजनीति और धर्मनीति का विस्तृत वर्णन है।
 +
 +
'''<u><big>युधिष्ठिर</big></u>'''
 +
 +
पाँच पाण्डवों में सबसे बड़े और धर्मराज के नाम से विख्यात्। इन्होंने महाभारत युद्ध को टालने का यथासंभव प्रयास किया। ये कौरवों के अन्याय का बदला अन्यायी मार्ग से लेने के विरुद्ध थे। यही नहीं, अपितु कौरवों के शत्रुतापूर्ण छलों से बारम्बार पीड़ित होते रहने के उपरान्त भी इनके वनवास के समय जब चित्रसेन गन्धर्व ने दुर्योधन को बंदी बनाया तो धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों से कहा- “आपस के संघर्ष में हम पाँच और कौरव सौहैं,परन्तु अन्य लोगों से संघर्ष में हम एक सौ पाँच रहेंगे।" यक्ष द्वारा पूछेगये प्रश्नों के ठीक-ठीक उत्तर देकर उन्होंने एक भाई को जिलाने का वरदान पाया और विमाता माद्री के पुत्र को जिलाने की समदृष्टि का परिचय देकर अपने चारों मृत बन्धुओं को जिला लिया था। इन्होंने उजाड़ खाण्डवप्रस्थ को वासयोग्य बनाकर इन्द्रप्रस्थ नगर(दिल्ली) की स्थापना की और राजसूय यज्ञ का आयोजन किया था। महाभारत युद्ध के पश्चात् कलियुगारम्भ से 36 वर्ष पूर्व ये हस्तिनापुर केसिंहासन पर बैठे और द्वापर के अन्त में (3101 ई०पू०) राज्य-शासन परीक्षित को सौंपकर भाइयों और द्रौपदी सहित तीर्थयात्रा के बाद  हिमालय पर चढ़ते चले गये। युधिष्ठिर को छोड़कर अन्य सब पाण्डव और द्रौपदी एक-एक कर मार्ग में ही गिर गये। युधिष्ठिर के नाम से भारत में एक संवत् भी प्रचलित है।
 +
 +
'''<u><big>अर्जुन</big></u>'''
 +
 +
महाभारत के वीर, पाँच पाण्डवों में तीसरे, अद्वितीय धनुर्धर, पार्थ,सव्यसाची और धनंजय नामों से अभिहित,द्रोणाचार्य के प्रिय शिष्य,स्वयंवर में शस्त्र— कौशल दिखाकर द्रौपदी को जीतने वाले, भारत के उत्तरीय प्रदेशों के दिग्विजयी, वीर अभिमन्यु के पिता, महाभारत युद्ध में पाण्डव पक्ष के मेरुदंड अर्जुन को महाभारत आरम्भ में कुरुक्षेत्र के मैदान में दोनों ओर स्वजनों के ही संहार की शोककारी परिस्थिति देखकर युद्ध से विरक्ति हो गयी थी। भगवान् श्रीकृष्ण ने,जो अर्जुन के घनिष्ठ सखा, सम्बन्धी और मार्गदर्शक थे तथा महाभारत युद्ध में उनके सारथी बने थे, उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश देकर व्यामोह-मुक्त किया था। अर्जुन का चरित्र भगवान् के प्रति पूर्ण समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।
1,192

edits

Navigation menu