Difference between revisions of "पुनरुत्थान कक्षा १"

From Dharmawiki
Jump to navigation Jump to search
Line 91: Line 91:
 
* कार्य-पुस्तिका में से पृष्ठ नहीं फाड़ना।
 
* कार्य-पुस्तिका में से पृष्ठ नहीं फाड़ना।
  
===== | '''11. विशेष प्रवृत्ति''' =====
+
===== '''11. विशेष प्रवृत्ति''' =====
 
* प्रभात फेरी।  
 
* प्रभात फेरी।  
 
'''टिप्पण- कम आयु / छोटी उम्र के बालकों को शिथिलीकरण न कराएं।'''
 
'''टिप्पण- कम आयु / छोटी उम्र के बालकों को शिथिलीकरण न कराएं।'''

Revision as of 09:53, 16 January 2020

विषय उद्योग

A.

1. रेखा बनाना :
  • खड़ी-आड़ी, तिरछी, बिन्दु जोड़कर रेखा बनाएँ। (स्लेट और पुतिका में)।
  • हाथ से, मापिका से, काल्पनिक रेखाएँ स्लेट या पुस्तिका में बनाना।
  • गोलाकार, अर्धगोलाकार बनाना। ज्यामितित आकार (गोल, वर्ग, त्रिकोण, आयत) बनाकर रंग भरना।
2. काटना:
  • हाथ से, कैची से, मापिका से, धागे से कागज की पट्टियाँ काटना, तोरण बनाना।।
  • अकित रेखाओं के अनुसार काटना, कल्पना से काटना, झंडी बनाना।
  • फल तथा सब्जियाँ काटना। (केला, गाज, लौकी आदि)
3. घड़ी काम :
  • कागज मोड़ कर नाँव, झोपड़ी, कप-प्लेट बनाना।
  • रूमाल की, आसन की घड़ी करना, समाचार-पत्र की रददी एक के ऊपर एक रखकर गड्डियाँ बनाना।
4. चिपकाना :
  • बड़े पृष्ठ पर छोटा चित्र चिपकाएँ।
  • समान ध्वनि वाले शब्दों की पुस्तिकाएँ में चित्र चिपकाएँ।
  • कागज की पट्टियों को चिपकाकर तोरण बनाना।।
5. माटी काम:
  • मिट्टी कूटना, छानना, भिगोना, गूंथना।
  • मिट्टी से भिन्न-भिन्न आकार बनाना, मोती बनाना, खिलौने बनाना ईट बनाना।
6. प्रवृत्ति : (पिरोना, सिलाई करना, टाँकना, गूंथना आदि)।
  • भगवान के लिए फूल की, मोतियों की माला बनाना।
  • अंकित रेखा पर टाँका लगाना। (कपडे पर अथवा जट के थैले पर रेखाएँ अकित कर देना)
  • कपास के फूल में से कपास अलग करना, कपास में से बीज निकालना धुनकना।
  • धागे को गाँठ लगाना।
  • सुई में धागा पिरोना।
7. प्रवृत्ति : ( छीलना, मसलना, बुनना, मथना, हिलाना, निचोड़ना आदि)
  • आटा मसलना, गूंथना।
  • धनिया, मेथी बीनना/तोड़ना।
  • मूंगफली, मटर छीलना।
  • छाछ मथना।
  • नींबू निचोड़ना।
8. कृषि :
  • जमीन नरम बनाना।
  • निंदाई-गुढ़ाई करना।
  • पौधों को पानी देना।
  • क्यारे की सफाई करना।

पौधे रोपना। पत्ते या फूल बीनना।

B.

1. श्वसन:
  • दीर्घ श्वसन, भ्रामरी प्राणायाम - मुँह से श्वास लेना, बन्द करना।
  • पूरा श्वास निकालना, श्वास भरना - श्वसन प्रक्रिया ठीक करना।
2. शुद्धिक्रिया :
  • हाथ-पैर धोना और पोंछना।
  • दन्त धावन करना, कुल्ला करना, आँखे साफ करना।
3. आचार, जप और कीर्तन :
  • भोग लगाना, नमस्कार अथवा प्रणाम करना।
  • चंदन घिसना और लेप तैयार करना।
  • ताली बजाकर कीर्तन करना।
  • ॐ कार का उच्चारण, मंत्र के साथ जपमाला फेरना।
  • सरस्वती स्तोत्र।
4. आसन :
  • वज्रासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, पद्मासन।
5. ध्यान :
  • स्थिर, शांत, आँखें बंद करके बैठना।
6. मुद्रा:
  • ज्ञानमुद्रा, पुस्तकमुद्रा, नमस्कार मुद्रा
7. विद्यालय सेवा:
  • कक्ष की सफाई, परिसर की स्वच्छता मैदान की सफाई।
8. वृक्ष सेवा:
  • क्यारियाँ साफ करना, वृक्षों को पानी देना।
9. छात्र सेवा:
  • पानी देना।
  • विद्यार्थियों को मिठाई अथवा पुस्तकें देना।
10. सदाचार :
  • पंक्तिबद्ध रहना।
  • सीधे (दाएँ) हाथ से भोजन करना, जूठन नहीं छोड़ना।
  • पानी नहीं लुड़काना। .
  • कार्य-पुस्तिका में से पृष्ठ नहीं फाड़ना।
11. विशेष प्रवृत्ति
  • प्रभात फेरी।

टिप्पण- कम आयु / छोटी उम्र के बालकों को शिथिलीकरण न कराएं।

References

भारतीय शिक्षा : पुनरुत्थान कक्षानुसार पाठ्यक्रम - कक्षा १, प्रकाशक: पुनरुत्थान प्रकाशन सेवा ट्रस्ट, लेखन एवं संपादन: श्रीमती इंदुमती काटदरे