तेनाली रामा जी - घमंडी जादूगर

From Dharmawiki
Revision as of 15:17, 29 August 2020 by Sunilv (talk | contribs) (लेख सम्पादित किया)
Jump to navigation Jump to search

महाराज कृष्णदेवराय कला के बहुत प्रेमी थे इसलिए कोई ना कोई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने विजयनगर आते रहते थे| एक दिन एक जादूगर अपनी कला का प्रदर्शन करने महाराज के दरबार में आया | महाराज से जादूगर ने कहा महाराज मै अलग -अलग राज्य और देश में अपना जादू का प्रदर्शन कर चूका हूँ यह मेरा सौभाग्य है की मै आपके दरबार में अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहा हूँ | महाराज आप की आज्ञा हो तो करू |महाराज ने जादूगर को आज्ञा दी |

जादूगर ने राजदरबारियो से कहा आप सभी लोग तैयार हो जाइये | तो राजदरबारियो आप तैयार हो जाइये बिना पलक झपकाए मेरा जादू देखने के लिए सभी राजदरबारी तैयार हो गये |ये मेरा जादू कोई तंत मंत या माया जल नही है |