आचार्य वराहमिहिर के ग्रन्थ बृहत्संहिता में वास्तुविद्या में जिस विद्या के ज्ञान से भूमिगत जल का ज्ञान किया जाए उस ज्ञान को दकार्गल कहा गया है। बृहत्संहिता के ५४वें अध्याय में कुल १२५ श्लोकों में इसका विस्तार से वर्णन है।<ref>[https://mahavirmandirpatna.org/dharmayan/dharmayan-vol-107-jala-vimarsha-ank/ धर्मायण- जल विमर्श विशेषांक], आचार्या कीर्ति शर्मा- ज्योतिष में भूगर्भीय जल का ज्ञान, सन- २०२१, महावीर मन्दिर, पटना (पृ० ८८)।</ref> संसार के छ्ह रस अर्थात मधुर अम्ल लवण कटु कषाय और तिक्त रसों का निर्माण इसी जल से विभिन्न रूपों में हुआ है। ये जल हमारे दोषों को दूर करते हैं तथा शरीर के मलों को नष्ट करते हैं। अथर्ववेद में नौ प्रकार के जलों का वर्णन हैं -
+
+
* परिचरा आपः - नगरों आदि के निकट प्राकृतिक झरनों से बहने वाला जल परिचरा आपः कहलाता है।
+
* हेमवती आपः - हिमयुक्त पर्वतों से बहने वाला जल हेमवती आपः है।
+
* उत्स्या आपः - स्रोत का जल उत्स्या आपः है।
+
* सनिष्यदा आपः - तीव्र गति से बहने वाला जल सनिष्यदा है।
+
* वर्ष्या आपः - वर्षा से उत्पन्न जल वर्ष्या है।
+
* धन्वन्या आपः - मरुभूमि का जल धन्वन्या है।
+
* अनूप्या आपः - अनूप देशज जल अर्थात जहाँ दलदल हो एवं वात-कफ को अधिक होते हों, उस देश में प्राप्त होने वाला जल अनूप्या है।
+
* कुम्भेभिरावृता आपः - घडों में रखा हुआ जल कुम्भेभिरावृता जल है।
+
* अनभ्रयः आपः - फावडे आदि से खोदकर निकाला गया जल अनभ्रयः आपः है।
+
+
वेदों में जल की महत्ता के अनेक मंत्र प्राप्त होते हैं जिनमें कहा है - जल निश्चय ही भेषज रूप है जल रोगों को दूर करने वाले <ref>समीर व्यास, [http://117.252.14.250:8080/jspui/bitstream/123456789/4121/1/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0-7.6-%E0%A4%B5%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AD%E0%A5%82-%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%9C%E0%A4%B2%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE.pdf वैदिक काल में भू-जलविज्ञान एवं जल गुणवत्ता], सन् २०१९, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रुड़की (पृ० ४३७)।</ref>